
पंच👊नामा-पिरान कलियर: लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्याशियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, सुबह तड़के ही अधिकांश प्रत्याशियों ने मतदान किया इसके बाद तमाम बूथों पर जाकर जायजा लिया। देर शाम सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का शुक्र अदा किया। पिरान कलियर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद ने सुबह सबसे पहले मतदान किया, इसके बाद क्षेत्र के मतदान स्थलों पर जायजा लिया। वही आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा प्रधान ने भी सुबह मतदान किया और मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ई. शादाब आलम ने विधानसभा क्षेत्र के मतदान स्थलों का जायजा लिया, पार्टी के बस्तों पर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और देर शाम क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए शुक्र अदा किया। हाजी फुरकान अहमद ने बताया लोगो ने बढ़चढ़ मतदान किया, और जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया, भूरा प्रधान ने जी-जान से लगे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए उनकी पीठ थपथपाई, वही ई. शादाब आलम ने क्षेत्र की सम्मानित जनता का शुक्रिया अदा किया।