अपराधउत्तराखंड

फ्लैट में चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी गिरफ्तार, हरिद्वार और देहरादून के कई व्यापारी भी शामिल, ढाई लाख की नकदी बरामद..

पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर छापेमारी, ताश की गड्डी से खेल रहे थे खेल, पुलिस ने पकड़ा अब जाना होगा जेल

पंच👊नामा ब्यूरो
देहरादून: फ्लैट में हाई प्रोफाइल जुए के अड्डे पर देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर एक टीम ने छापा मारा।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

जिससे जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने करीब ढाई लख रुपए की नकदी के साथ 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी बारात को पकड़ कर थाना रायपुर लाने के बाद मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। पकड़े गए जुआरियों में देहरादून और हरिद्वार के कई व्यापारी भी शामिल हैं। ऐसा बताया गया है कि हरिद्वार के व्यापारी अक्सर जुआ खेलने देहरादून जाते रहते थे। वही पूछताछ में आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों के नाम भी पुलिस को बताएं हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
——————————————–

फाइल फोटो

एसएसपी को मिली थी गोपनीय सूचना……..
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोग जुआ खेल रहे हैं। प्रभावी कार्यवाही के लिए क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

फाइल फोटो

पुलिस टीम ने राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित एक फ्लैट में दबिश दी गई तो कमरे में कुल 13 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम को 2,45,000/- रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये) नकद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई । सभी आरोपितों के विरूद्ध थाना रायपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
—————————————-
नाम पता गिरफ्तार आरोपी….
1- संजय सिहं पुत्र एल0एस0 नेगी निवासी लेन न0 14 नालापानी एजुकेशन डिपार्टमेंट, तरला आमवाला रायपुर, उम्र 42 वर्ष।
—————————————-
2- राजीव कुमार s/o धनराज नि0 मन्दाकिनी विहार म0न0 27 सहस्त्रधारा रोड़ रायपुर, उम्र-58 वर्ष —————————————
3- भरत शर्मा s/o स्व0 रामनारायण शर्मा नि0 मन्दाकिनी विहार म0न0 32 सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून, उम्र 48 वर्ष
—————————————-
4- पवन कुमार s/o कुंवर सेन नि0 नानकबाड़ा विष्णुघाट हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष
—————————————-
5- मनोज साहनी s/o राजेन्द्र साहनी R/O 116 मच्छी बाजार कोतवाली देहरादून, उम्र 46 वर्ष
—————————————-
6- विकास सेठी S/O प्रदीप सेठी R/O पीठ बाजार, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 33 वर्ष
—————————————-
7- अभिषेक अधलरखा S/O कमल अधलरखा R/O सांई लोक जी0एम0एस0 रोड़ बंसत विहार देहरादून उम्र 28 वर्ष
—————————————-
8- अमित कुमार S/O स्व0 एस0के0 कुमार नि0 48 लेटन रोड़ MKP कालेज नियर दून अस्पताल उम्र- 42 वर्ष
—————————————-
9- अजीत कुमार S/O वीर सिहं नि0 लेन न0 9 एकता विहार रायपुर दे0दून0 उम्र 33 वर्ष
—————————————-
10- अमरदीप मालवा S/O स्व0 कृष्ण चन्द मालवा नि0 चूना भट्टा रायपुर रोड़ देहरादून, उम्र – 35 वर्ष
—————————————-
11- विक्की मारवाह S/O रामलाल मरवाह R/O 22 डाडीपुर मौहल्ला मच्छी बाजार कालनी मंदिर के पास कोत0 देहरादून, उम्र 48 वर्ष
—————————————-
12- सर्वेश कुमार S/O दारिका प्रसाद नि0 सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
—————————————-
13- जतिन गुलाटी S/O स्व0 जसबीर सिहं नि0 109 मन्नूगंज मच्छी बाजार देहरादून उम्र 34 वर्ष
—————————————-
बरामदगी का विवरण…..
1- 2,45000/- रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये)
2- 02 गड्डी ताश के पत्ते
—————————————-
पुलिस टीम…..
1- अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी डोईवाला
2- उ0नि0 कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर देहरादून
3-वरि0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
4-उ0नि0 संजय रावत
5-उ0नि0 मनोज भट्ट
6-अ0उ0नि0 बबीन सिंह
7-अ0उ0नि0 प्रवीण सिंह
8-अ0उ0नि0 ए0के0 बलूनी
9-कानि0 विनोद कुमार
10-कानि0 विनोद कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!