उत्तराखंडराजनीति

“उत्तराखंड कांग्रेस की कमान गणेश गोदयाल के हाथ, प्रदेश अध्यक्ष व 27 जिलाध्यक्षों की भी घोषणा..

मिशन 2027 के लिए कांग्रेस ने घोषित की नई टीम हरिद्वार और रुड़की में पुराने अध्यक्षों पर भरोसा, ग्रामीण बदले..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांग्रेस ने उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की कमान करण माहरा से लेकर एक बार फिर गणेश गोदियाल के हाथ में सौंपी गई है। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड के 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। हरिद्वार और रुड़की में पुराने जिला अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया गया है। जबकि देहात में अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगभग आधे जिला अध्यक्ष हटाकर नए बनाए गए हैं। प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को भी अहम जिम्मेदारियां सौंप गई है। जिससे साफ है कि मिशन 2027 के मद्देनजर पूरी टीम बनाई गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और डॉक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।लगभग 2 महीने से प्रदेश और जिले में अध्यक्ष की अदला-बदली को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान निपटते ही कांग्रेस ने आखिरकार उत्तराखंड में अपनी नई टीम घोषित कर दी। पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पौड़ी सीट से पिछला लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने वाले गणेश गोदियाल को एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हरिद्वार में अमन गर्ग को ही फिर से महानगर अध्यक्ष और रुड़की में भी इसी तरह राजेंद्र चौधरी पर भरोसा जताया गया है। हालांकि, हरिद्वार ग्रामीण में राजीव चौधरी की जगह बालेश्वर सिंह को अध्यक्ष घोषित कर संगठन ने चौंका दिया है। वही रुड़की ग्रामीण में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती की जगह विधायक पर ही दम लगाते हुए किरण कलियर से तीसरी बार के विधायक फुरकान अहमद को जिम्मेदारी दी गई है। सूची जारी होते ही कांग्रेसियों में हलचल तेज हो गई है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल की ताजपोशी से यह साफ हो गया है कि अब उत्तराखंड में कांग्रेस गंभीरता के साथ 2027 चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। जानकार बताते हैं कि चूंकि भाजपा ने राज्यसभा सांसद चुने जाने के बावजूद फिर से महेंद्र भट्ट को ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। इसीलिए कांग्रेस ने भी ब्राह्मण के तौर पर गणेश गोदियाल को फिर से मैदान में उतारा है। गणेश गोदियाल प्रखर वक्ता होने के साथ ही नेतृत्वगण के भी धनी है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!