अपराधदेहरादून

गैर राज्यों की सस्ती शराब को उत्तराखंड का मोनोग्राम लगाकर बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार..

उत्तराखंड सरकार को लगाया जा रहा था राजस्व का चूना, 30 पेटी अंग्रेजी शराब, मोनोग्राम और स्टीकर आदि सामग्री बरामद..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: दूसरे राज्यों से सस्ती शराब लाकर उसे उत्तराखंड सरकार का मोनोग्राम लगाकर बेचने वाले गिरोह का देहरादून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड सरकार को राजस्व का चूना लगाने के लिए गिरोह ने बाकायदा नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में शराब का गोदाम बनाया हुआ था। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह की एक टीम ने खोजबीन के बाद छापा मारते हुए 30 पेटी अंग्रेजी शराब और मोनोग्राम व स्टीकर आदि सामग्री समेत 3 तस्कीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और हरियाणा व चंडीगढ़ ब्रांड की सस्ती शराब की खेप लेकर देहरादून पहुंचे थे।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सार्थक करने के लिए सभी ल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हुए है। इसी कड़ी में नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि साकेत कॉलोनी अजबपुर से एक यूटिलिटी वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

फाइल फोटो: पुलिस

सूचना पर पुलिस टीम में चेकिंग अभियान चलाते हुए यूटिलिटी वाहन UK08CB 5296 को रोककर चेक किया तो उसमे 15 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडावल की बरामद हुई। शराब के सम्बंध में सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने बताया ये शराब की पेटियां वह साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान से लाया है। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी करते हुए मकान में मौजूद दो अन्य लोगो को गिरफ्तार किया साथ ही 15 पेटी अंग्रेजी शराब, अलग-अलग ब्रांड के उत्तराखंड के स्टिकर, उत्तराखंड शासन के मोनोग्राम व अन्य सामग्री बरामद की।
————————————-
बाहरी प्रदेशो से लाई जाती थी शराब……पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम करते है, शराब की पेटियां कहा सप्लाई की जानी है ये सब साहिल ही बताता है। साहिल हरियाणा, चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग-अलग ब्रांड की शराब खरीदकर देहरादून लाता है और उनपर लगें अलग-अलग ब्रांडों के स्टिकर व मोनोग्राम को हटाकर उत्तराखंड राज्य के स्टिकर और मोनोग्राम लगा देता है, जिससे इस शराब को उत्तराखंड में आसानी से बेचा जा सके। शराब कप यूटिलिटी वाहन के जरिये देहरादून व अन्य जनपदों में सप्लाई की जाती है जिससे अच्छा मुनाफा हो जाता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
————————————-
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त….
1- फईम पुत्र फुरकान निवासी- बुड्ढी, थाना मण्ड़ावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष
2- अहसान पुत्र शाबिर निवासी टीप, थाना मण्डावर, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष
3- मोसिन पुत्र लियाकत निवासी नया गांव, थाना मण्डावली, जिला बिजनोर, उ0प्र0, उम्र 32 वर्ष।
————————————-
वांछित अभियुक्त……
साहिल
————————————-
बरामद माल…..
1- 30 पेटी मैकडोवल न0 1
2- रायल स्टैग के कुल 4340 स्लीप
3 – इम्पीरियल ब्लू के कुल 3063 स्लीप
4- मैकडोवेल्स के कुल 420 स्लीप
5- 100 पाईपर के 100 स्लीप
6- ओल्ड मोंक के 2550 स्लीप ,
7- UTK के 700 स्लीप
8- उतराखण्ड शासन के मोनोग्राम 2625 स्लीप
9- 02 बोतल पेंट , स्ट्रीपर
10- 01 हाँटगन मशीन
11- 03 किचन चाकू
12- 01 खुरपी
13- एक यूटीलिटी अशोका लीलेन्ड वाहन संख्या UK08CB5296
————————————-
पुलिस टीम…..
1- मोहन सिंह, थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी
2- व0उ0नि0 योगेश दत्त, थाना नेहरू कालोनी
3- राकेश पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कालोनी
4- कुसुमलता पुरोहित, चौकी प्रभारी डिफेन्स नेहरू कालोनी
5- कानि0 श्रीकान्त ध्यानी
6-कानि0 अर्जुन
7- कानि0 सन्दीप छाबडी
8-कानि0 बृजमोहन रावत
9- कानि0 कमलेश सजवाण
10-कानि0 हेमन्ती बहुगुणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!