पंच👊नामा..✍️…..
हरिद्वार: नवरात्र के पहले दिन जेल के भीतर का माहौल धार्मिक हो गया। इसके साथ ही जेल में सांप्रदायिक सौहार्द की गंगा भी बहती नजर आई। नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार जिला कारागार में 430 हिंदू कैदियों के साथ-साथ दो मुस्लिम बंदियों ने भी व्रत रखा। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि गुरुवार को कारागार में कुल 432 बंदियों ने व्रत रखा है। इनमें दो मुस्लिम यानि एक महिला व एक पुरुष बंदी भी शामिल हैं। व्रत रखने वाले सभी बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। उन्हें दूध और सीजनल फल के साथ ही आलू की सब्जी दी जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से व्रत-पूजा का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। शुक्रवार को माता की चौकी सजाई जाएगी। जिसमें बंदी व कैदी माता के भजन गाएंगे। वहीं, 10 अक्टूबर से जेल में रामलीला मंचन भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कैदी रिहर्सल में जुटे हैं।
——————–
