
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एक साल पहले हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर शनिवार देर रात लड़की के भाई ने आरोपी पर गोली चला दी। जिसे अफ़रा-तफरी मच गई।

घटना औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रावली महदूद इलाके में हुई। आरोप है कि युवक ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की थी।

तभी से उसके मन में बदला लेने की चिंगारी सुलग रही थी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। पुलिस में मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक पर फायर झोंक दिया। अचानक तमंचे से फायर होने पर अफरा तफरी मच गई।

भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गया। स्थानीय निवासियों की सूचना पर सिडकुल थाने की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

तब पुलिस को पता चला कि एक साल पहले एक युवक ने पड़ोस की लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। लड़की का भाई आरोपी से बदला लेने की फिराक में था।

शनिवार दिन रात उसने गुस्से में आरोपी युवक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसको नहीं लगी।

सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि फायरिंग के पीछे साल भर पुरानी छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।