
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ट्रेन में चढ़ने के दौरान टप्पे बाज महिलाओं ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह धीरू की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गई। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर एक पुलिस टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर लिया। उनके कब्जे से सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह धीरू ने तहरीर देकर बताया था कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली गई है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई शीशपाल सिंह के सुपुर्द की गई। आल्हा अधिकारियों के निर्देश पर एक पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 24 घंटे से पहले चेन लूट को अंजाम देने वाले दो महिला आरोपियों को हर की पैड़ी क्षेत्र में पुरुषार्थी मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। दोनों ने चेन लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपना नाम लक्ष्मी पत्नी देसा नि0 ग्राम लादोई, जिला पटियाला (पंजाब ) और प्रकाशो पुत्री रूप सिंह नि0 रोहटी चन्ना सदर जिला पटियाला (पंजाब ) बताया उनके कब्जे से लूट के बाद आपस में बांटे गए चेन के दो टुकड़े भी बरामद हुए। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूर्व विधायक ने जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड रेलवे पुलिस की सराहना की है।
————————————–
“पुलिस टीम….
1- SO-अनुज सिंह
2- SI-त्रिभुवन जोशी
3- हे. कनि. 39 पृथ्वी नेगी
4- म. कनि.197 कमलजीत कोर
5- का.135 कुलदीप कुमार
6- का.53 महेश कुमार