
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी
पंच👊नामा✍️रुड़की
———————————–

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया शोषण का आरोप…
रुड़की: विवाहिता की तहरीर पर कलियर पुलिस ने पति, सास, ससुर व पति के चाचा पर देहजे उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देना और जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी 2020 में सुल्तानपुर निवासी मानिश के साथ हुई थी। शादी में परिवार वालों ने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद मानिश के परिवार वाले शादी में दिए गए दान देहज से खुश नहीं थे, और कम दान देहज लाने के कारण उसे ताने मार कर तीन लाख रुपये नगद मोटरसाइकिल लाने की मांग करते थे। इस वैवाहिक जीवन मे उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। जिसके बाद सास, सासुर, जेठ और पति के चाचा ने उसे ओर अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसका जेठ उस पर पहले से बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति मानिश, सासुर इसरार, पति का चाचा इकराम, सास महराज पर दहेज उत्पीड़न गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी देना और जेठ दानिश निवासीगण सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर के खिलाफ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
—————————————

शौहर पर 3 तलाक का आरोप, मुकदमा दर्ज…
रूड़की: दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर का है। कोतवाल ऐश्वर्या पाल ने बताया कि महिला ने तहरीर देकर बताया कि 2015 में वसीम निवासी मौहल्ला पठानपुरा मंगलौर का निकाह उसके साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही वसीम अक्सर दहेज के लिये परेशान करता रहता था। अब वसीम ने उसे 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
—————————————-

“संतान ना होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप….
रूडकी: लगभग 10 वर्ष पूर्व शादी होने के बाद भी संतान ना होने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि विवाहिता से उसके ससुर व देवर मारपीट करते है और ताने देते है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली गंगनहर के ग्राम सालियर का है। एसआई रोशन सिंह बिष्ट ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व ग्राम सालियर निवासी एक व्यक्ति की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ हुई थी। शादी के 10 वर्ष बीत जाने पर भी विवाहिता को कोई संतान नहीं हुयी। इस पर विवाहिता को उसका देवर और ससुर ताने कसते है और मारपीट करते है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।