अपराधहरिद्वार

Haridwar: ग्राहक बनकर आया झपटमार, मेडिकल स्टोर संचालक की सोने की चेन लूटी, CCTV में कैद वारदात..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में झपटमारी की एक दुस्साहसी वारदात सामने आई है। मेडिकल स्टोर संचालक को निशाना बनाते हुए बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और पलक झपकते ही गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।पुलिस के अनुसार शिवालिक नगर निवासी सत्यशील वत्स पुत्र चेतन स्वरूप वत्स अपनी ‘शील फार्मेसी’ पर 23 मार्च की रात करीब 8:20 बजे मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर अंदर आया और गुड नाइट मशीन मांगने लगा।जैसे ही दुकानदार सामान देने के लिए काउंटर से आगे बढ़े, आरोपी ने अचानक झपट्टा मारते हुए उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। दुकानदार ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेजी से सड़क की ओर भाग निकला और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!