अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार पुलिस का मार्च में ट्रैफिक पर कड़ा प्रहार, 9656 चालान, 90 नशेड़ी चालक पहुंचे जेल..

SSP नवनीत सिंह की सख्ती—नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, जागरूकता और कार्रवाई दोनों साथ-साथ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: HARIDWAR में यातायात नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ रही है। मार्च 2026 के दौरान हरिद्वार पुलिस, यातायात और CPU टीम ने सघन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान हजारों चालान काटे गए और नशे में वाहन चलाने वालों को सीधे जेल की हवा खिलाई गई।जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने मार्च माह में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना वैध दस्तावेज, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 9656 चालान किए, जबकि 90 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाही से वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ यातायात निरीक्षक हरिद्वार संदीप नेगी, निरीक्षक रुड़की राजेंद्रनाथ और CPU निरीक्षक हितेश को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों के पालन के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी तेज करें।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव और क्षेत्राधिकारी यातायात विपेंद्र सिंह को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।कार्रवाई का ब्यौरा….
यातायात और CPU टीम ने कुल 7378 चालान, 196 वाहन सीज, 4299 कोर्ट चालान और 2960 संयोजित मामले दर्ज किए। वहीं एल्कोहल ड्राइविंग के 58 चालान और 105 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। थाना स्तर पर भी सख्ती देखने को मिली, जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरलोडिंग, नो-पार्किंग, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग और रेड लाइट जंपिंग जैसे मामलों में बड़ी संख्या में चालान किए गए।पुलिस की अपील….
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!