उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने किया हेमकुंड साहिब यात्रा का निरीक्षण..

ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को दिए सजगता, सर्तकता बरतने के निर्देश..

पंच👊नामा-ब्यूरो
चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे ने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौराप उन्होंने गोविन्दघाट, पाण्डुकेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ड्यूटी के दौरान तीर्थ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने पर जोर दिया।
—————————
– बरसात का मौसम प्रारम्भ होने से पूर्व थाने में आपदा सम्बन्धी उपकरणों की जाँच कर आवश्यक उपकरणों हेतु समय से माँग पत्र प्रेषित किया जाए।
– सभी पुलिस कर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराए जाएं।
– श्री हेमकुण्ड साहिब में इस वर्ष काफी संख्या में श्रद्घालुओं का आगमन हो रहा है जिसके चलते वाहनों की अधिकता के कारण वाहनों की पार्किंग के लिए अतिरिक्त पार्किंग हेतु खाली पड़ी जमीन का चयन कर सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
– दोपहिया वाहनों हेतु अलग से पार्किंग स्थल का चयन किया जाए।
-पार्किंग में खड़े यात्रियों के वाहनों की सुरक्षा हेतु थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को रात्रि गस्त लगवाने हेतु निर्देश दिये गए।
-लामबगड़ में संकरे मार्ग के चौड़ीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग से पत्राचार कर लिया जाए।
-पुलना से गोविन्दघाट तक शटल वाहनों को किराया निर्धारित करने एवं वाहनों पर अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगवाने व यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूलने दिया जाए।
-घोड़ा-खच्चर स्वामियों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूला जाए एवं अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगवाई जाए।
-सुरक्षा के दृष्टिगत गोविन्दघाट से दिन में 02:00 बजे बाद यात्रियों को हेमकुण्ड की तरफ ना भेजा जाए,एवं हेमकुण्ड साहिब से दिन में 3:00 बजे तक सभी यात्रियों को वापस भेजा जाए।-थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को बाहर से आए दुकानदारों, फड़-फेरी वालों, घोड़ा-खच्चर स्वामियों एवं होटल कर्मियों, नेपालियों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अनिवार्य रुप से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!