अपराधहरिद्वार

पत्नी की हत्या कर कमरे में बंद किया शव, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान..

साथ में मजदूरी करते थे पति-पत्नी, शक की आग में तबाह हो गया परिवार, छानबीन में जुटी पुलिस..

पंच👊नामा ब्यूरो
हरिद्वार: एक पति ने देहरादून में अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद लक्सर में ट्रेन के आगे कूदकर खुद भी जान दे दी। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। कुल मिलाकर शक की आग में जलकर एक और परिवार तबाह हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर संपर्क किया। तब उसकी पहचान ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई।

फाइल फोटो

छानबीन में पता चला कि वह अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहकर पैंट पुताई का कार्य करता था। उसके परिजनों ने देहरादून में ही रहने वाले ज्ञान प्रकाश के फूफा को घटना की जानकारी दी। उसने ज्ञानप्रकाश के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था।

फाइल फोटो

जिसकी जानकारी उसने पुलिस व आसपास के लोगो को दी। सूचना पर नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने पुलिस टीम लेकर कमरा खुलवाया तो ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गयी। उसके गले पर गला घोटने के निशान मिले।

फाइल फोटो

7 साल पहले हुई थी शादी…….
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में शक के कारण अक्सर कहासुनी होती रहती थी। प्रथम दृष्टया ज्ञान प्रकाश ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद लक्सर जाकर आत्महत्या की है। ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!