
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड आम आदमी पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला विंग प्रभारी शिशुपाल रावत ने हरिद्वार में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हेमा भंडारी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे हरिद्वार के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके अलावा मंजू तिवारी और राधा सिंह को भी कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। जबकि सीमा कश्यप को प्रदेश महासचिव, रीना नेगी, बबीता और पूजा को उपाध्यक्ष, महिला संगठन समन्वयक सुधा पटवाल को बनाया गया है। रचना, सुदेश सैनी और नीरू रावत को सचिव की कमान दी गई है। हरिद्वार में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अकरम कांच वाले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेमा भंडारी को अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे पार्टी की महिला विंग को और ज्यादा मजबूती मिलेगी और बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी से जुड़ेंगी।