अपराधदेहरादून

“होटल में कसीनो का भंडाफोड़, महिलाओं समेत हाई प्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार, 40 के खिलाफ मुकदमा, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: ऋषिकेश में आईडीपीएल क्षेत्र में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे अवैध हाई-प्रोफाइल कैसीनो का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी के दौरान मौके से महिलाओं समेत करीब 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस पूरे मामले में करीब 40 लोगों के खिलाफ

मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर (सस्पेंड) कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक नामी होटल में महानगरों की तर्ज पर अवैध कैसीनो संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात होटल पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अंदर मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई और कई लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर अधिकांश को मौके से ही दबोच लिया।छापेमारी में यह भी सामने आया कि कैसीनो में माहौल बनाने के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाया गया था, जो ग्राहकों के साथ मौजूद थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई हाई-प्रोफाइल नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री भी बरामद की है। वहीं, होटल संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि उच्चाधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!