हरिद्वार

भ्रष्टाचार का अड्डा बना एचआरडीए, सुराज सेवा दल कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एचआरडीए पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा व जिला महासचिव दीपा धीमान के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सुराज सेवा दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली और अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान वंदना शर्मा ने कहा कि दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अवैध निर्माण से अवगत कराने पर केवल नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने पर रमेश जोशी पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर अवैध निर्माण के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, तो काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर वंदना, दीपा, पूनम, पंकज, निखिल, संदीप, राकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!