
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार अमजद मलिक ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए एक संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने वार्ड की जनता से अपने लिए समर्थन की अपील की है। इस संकल्प पत्र में वार्ड के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नौ मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया है।
—————————————
संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु…..
1:- जनता की रायशुमारी से निर्णय: वार्ड में जो भी कार्य होंगे, उन्हें जनता की रायशुमारी के बाद ही अंजाम दिया जाएगा।
2:- महत्वपूर्ण दस्तावेज़ घर पर उपलब्ध: नगर पंचायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सुविधा घर से ही मुहैया कराई जाएगी।
3:- सरकारी योजनाओं की जानकारी: पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
4:- नालियों और सड़कों की सफाई: नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाएगा, और नई नालियों तथा सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
5:- जल निकासी की समस्या का समाधान: जल निकासी संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।
6:- डॉक्युमेंट्स की सुविधा घर पर: स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लिए घर से ही कागजात बनवाए जाएंगे।
7:- नशा मुक्ति अभियान: नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से मुहिम चलाकर युवा पीढ़ी को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
8:- गरीब लड़कियों की शादी में मदद: सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता को सही समय पर दिलाया जाएगा।
9:- 24×7 सेवा का वादा: वार्ड की जनता के लिए अमजद मलिक हमेशा उपलब्ध रहेंगे।अमजद मलिक ने अपने संकल्प पत्र में वार्ड की जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास के व्यापक वादे किए हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें सेवा का अवसर दिया जाता है, तो वह पूरे वार्ड को सबसे बेहतर वार्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।