
पंच👊नामा-ब्यूरो
विकास कुमार, हरिद्वार: युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलने में कई महिलाएं भी अपने पति के कंधे से कंधा मिलाकर अपराध कर रही हैं। ऐसे ही एक जोड़े को सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने 7.12 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। दोनों घर से ही नशे का धंधा चला रहे थे। दूसरी तरफ कनखल क्षेत्र में पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया। ताबड़तोड़ दबिश देकर 7 महिलाओं समेत 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश तनवार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर ड्रग्स फ्री देव भूमि अभियान के तहत नशे के धंधेबाजों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने टीम के साथ गश्त करते हुए ब्रह्मपुरी रावली महदूद में पहुंचे तो कुछ लोग खड़े दिखे। एक महिला घर के अंदर से उन्हें कुछ दे रही थी। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। शक होने पर महिला और उसके पति पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी अर्जुन और उसकी पत्नी शिवानी निवासीगण ग्राम सुनहरी इकबालपुर थाना झबरेडा हाल पता ब्रह्मपुरी रावली महदूद प्रधान वाली गली सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
—————————————-
“कनखल पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर 10 वारंटी पकड़े….
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए सात महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि अलग-अलग मामलों में कई लोगों के खिलाफ वारंट जारी होने पर पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। छोटू निवासी रविदास बस्ती कनखल, लोकेश, चंचल, ममता निवासीगण रविदास बस्ती, गोविंद, शांति, रीतू, संतराम निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, सिद्धार्थ निवासी वाल्मीकि बस्ती, आदेश व पूजा निवासीण रविदास बस्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, हैड कांस्टेबल जसबीर सिंह, कांस्टेबल बालकराम, संतोष रावत, अरविंद, संजू सैनी, प्रियंका तोमर शामिल रहे।