अपराधहरिद्वार

पति करता था उत्पीड़न और जेठ रखता था बुरी नजर, विवाहिता ने कराया मुकदमा दर्ज…

प्रोपर्टी विवाद के चलते कलयुगी बेटों ने मां पर किया हमला...

इस खबर को सुनिए

जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
(पंच👊नामा..✍️रुड़की)
———————————

पति करता था उत्पीड़न और जेठ रखता था बुरी नजर, विवाहिता ने कराया मुकदमा दर्ज…

रूड़की: सिविल लाइन कोतवाली में एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा व जेठ के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सारी घटना दिल्ली क्षेत्र में ही घटित हुयी है। घटना की बाबत प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि एक नवविवाहिता निवासी गोंडा दिल्ली का निकाह आसिफ निवासी कबीर नगर दिल्ली से हुआ था। निकाह के बाद से ही शौहर आसिफ व उसके बड़ा भाई विवाहिता को प्रताडित कर रहे थे। जेठ पर आरोप है कि उसने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
—————————————-
प्रोपर्टी विवाद के चलते कलयुगी बेटों ने मां पर किया हमला…

रूड़की: प्रोपर्टी हथियाने को लेकर आज कलयुगी बेटों ने अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे मां घायल हो गयी। पीड़ित मां ने घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।मामला कोतवाली रूडकी के ग्राम टोडा खटका का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि सईदा निवासी टोडा खटका के बेटे काफी समय से उसकी जमीन अपने नाम कराने के लिये उस पर दबाव बना रहे थे। सईदा ने अपनी प्रोपर्टी बेटों के नाम न करने के कारण आज बेटों ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!