आईपीएस कॉलेज की प्रबंधन समिति ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं..
विजयी दशमी का उत्सव दस प्रकार की दुष्प्रवृत्तियों को हरने वाला उत्सव है: विवेक शर्मा

पंच👊नामा
रुड़की: बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता दशहरा का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

दशहरा के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। बहुत से लोग इस दिन शमी के वृक्ष व शस्त्रों की पूजा भी करते हैं।

दशहरा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरा के दिन गंगा स्नान करने व दान-पुण्य से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

इसी उपलक्ष्य में बेड़पुर चौक सोहलपुर रोड स्थित आईपीएस कॉलेज की प्रबंधन समिति ने देशवासियों को विजयी दशमी की शुभकामनाएं भेंट करते हुए कहा बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व से हमे ये प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम लोगों को हमेशा ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे हमारे देश का और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन हो।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा विजयी दशमी का उत्सव दस प्रकार की दुष्प्रवृत्तियों काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी को हरने वाला उत्सव है, इसलिए इन तमाम बातों पर अमल करते हुए विजयी दशमी के उत्सव को मनाना चाहिए।