बच्चों को संस्कार देने से प्रशस्त होगा अगली पीढ़ी का मार्ग:आदित्य गोस्वामी महाराज..
वृंदावन के फॉगला आश्रम में श्रद्धालुओं पर बरसी श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा, भव्य क्लश यात्रा से शुभारंभ, पोथी पूजन कर विश्वशांति की कामना..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कथा व्यास आदित्य गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमदभागवत सुनने से हमारे जीवन में दुःख दर्द तो आएंगे, लेकिन अहसास नहीं होगा। यही श्रीमदभागवत की महिमा है। वृंदावन के फॉगला आश्रम में भव्य क्लश यात्रा के साथ शुरू हुई 108 श्रीमदभागवत कथा के दौरान भक्त श्रद्धालुओं को श्रीमदभागवत की महिमा बताते हुए आदित्य गोस्वामी महाराज ने यह बात कही।
इस दौरान मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बचने और बच्चों को संस्कार देने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान भक्तों ने पोथी पूजन कराते हुए विश्व में सुख शांति की कामना की।
श्री राधारमण लाल जी वृंदावन के मुख्य सेवारत व कथा व्यास आदित्य गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा की अमृत वर्षा करते कहा कि मनुष्य को जीवन में मोबाइल को त्याग कर श्री ठाकुरजी के श्रीचरणों में ध्यान लगाना चाहिए। बच्चों को संस्कार देने से ही हमारी आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। कथा के प्रारम्भ से विश्राम दिवस तक निरन्तर संतों, निर्धनों की भोजन सेवा इत्यादि चलती रही। इससे पूर्व कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर रवाना हुई। श्रीमदभागवत और ब्राह्मण देवता के अलावा शहनाई, संकीर्तन, घोड़े इत्यादि साथ चले। सायंकालीन सत्र में श्रीमदभागवत कथा का महात्म्य का व्याख्यान किया गया। जिसमें सभी यजमानों ने सपरिवार आनंद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, तुषार अग्रवाल (मुरादाबाद), मयंक जी, लखनऊ, स्वीटी सुपारी वाले सुनील – लव अग्रवाल, अल्का, दीपक(ऑस्ट्रेलिया), साधना गोस्वामी, आशी अग्रवाल, देव गोस्वामी, मनीषा अग्रवाल (मुरादाबाद), शालिनी अग्रवाल (लखनऊ), बाल किशन बंसल, जय प्रकाश अग्रवाल (दीक्षा स्कूल), प्रभात मेहता, मनोज गर्ग, नरेंद्र मोहन(पटवारी), नरेंद्र अग्रवाल, विकास शर्मा, सुशील मेहता, संजय मोदी (मोहन जी पूरी वाले), अरुण कांत शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजन मेहता, मणिकांत चौहान, सुमित मेहता, पंकज चौहान, सचिन गुप्ता, अरुण बंसल आदि हरिद्वार से उपस्थित रहे। जिन्होंने सम्पूर्ण कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।