
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शराब पीकर सड़क किनारे हुड़दंग कर रहे हरियाणा के 3 लड़कों और 2 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना ज्वालापुर में हरीलोक तिराहे के पास शराब के ठेके के बाहर हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तीर्थनगरी की गरिमा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि तीर्थ नगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लड़के और लड़कियां शराब/पीकर सड़क सरेआम हुडदंग मचा रहे हैं। एक टीम ने मौके पर पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस एक्ट में उनका चालान कर दिया है।
————————————
नाम पता अभियुक्तगण…
1. राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी सेक्टर 31 फरीदाबाद थाना सारण हरियाणा
2. अभी सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी उपरोक्त
3. सागर पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती गुड़गांव थाना अर्जुन नगर हरियाणा
4. गोरी विश्वास पुत्री गौतम विश्वास निवासी सेक्टर 12 गुडगांवा हरियाणा
5. मनीषा राजपूत उत्तरी राजवीर राजपूत सेक्टर 19 थाना झाड़सा हरियाणा
————————————-
पुलिस टीम…….
1. उप निरीक्षक सुनील रमोला
2. उप निरीक्षक शेख सद्दाम हुसैन
3.का0 रोहित कुमार
4.का0 नितुल यादव