क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने उतारी थाना प्रभारियों की खुमारी, कइयों को तल्ख चेतावनी..
शारदीय कांवड़ मेला, सीबीएसई परीक्षा, नशा मुक्त अभियान को लेकर दिए निर्देश, अच्छा काम करने पर 36 पुलिसकर्मी सम्मानित..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शनिवार को क्राइम मीटिंग में थानावार अपराधों की समीक्षा की। लापरवाह थाना प्रभारियों को तल्ख लहजे में चेतावनी देते हुए कार्यशैली सुधारें, वरना कुर्सी छोड़ने को तैयार रहें। एसएसपी ने दो टूक कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें और अपराधियों पर नकेल कसें। खासतौर पर सीबीएसई परीक्षा, शारदीय कांवड़ मेला, नशा मुक्त अभियान आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान पिछले महीने अच्छा कार्य करने वाले जिले के 36 पुलिसकर्मियों को पुलिस मैन आफ द मंथ के तौर पर सम्मानित भी किया।
————————————–क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि महिलाओं व नाबालिगों से जुड़े प्रकरण में थानाध्यक्ष स्वयं संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। सभी थाना प्रभारी आमजन से संयमित व्यवहार अमल में लाएं और अपने अधीनस्थों को भी ब्रीफ करें।
प्रभारी नियमित रूप से जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अपना समय दें। नारकोटिक्स सेल व एएचटीयू की प्रशंसा करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर को शाबाशी देते हुए एसएसपी ने कहा कि टीम अच्छा काम कर रही है।
अन्य राज्य व जनपद पुलिस से सामंजस्य स्थापित करें। नशा मुक्त अभियान में सभी थाना प्रभारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शादियों के सीजन को देखते हुए बैंक, सर्राफा बाजार इत्यादि महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित रुप से गश्त व पिकेट नियुक्त करें और चेतक निरंतर राउंड लगाए।
कोई भी घटना होने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी मौके पर अवश्य जायें , आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्राधिकारी को भी मौके पर बुलाया जाए।
बैठक में एसपी हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत,
पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी/सुरक्षा जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, सीओ लक्सर नताशा सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ बुग्गावाला संजय चौहान, सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी आदि उपस्थित रहे।
————————————–
सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची….
कोतवाली नगर…..
1:- कांस्टेबल परविन्दर सिंह
थाना श्यामपुर…..
2:- उ0नि0 गगन मैठाणी
3:- हे०का0 शेर सिंह
थाना कनखल…..
4:- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
कोतवाली ज्वालापुर…..
5:- का० रोहित बरोडिया
कोतवाली रानीपुर…..
6:- उ0नि0 अर्जुन कुमार
थाना सिड़कुल…..
7:- हे0का0 संजय तोमर
8:- का0 सुनील कुमार
9:- का0 मनीष
थाना बहादराबाद….
10:-का0 अंकित प्रजापति
कोतवाली रूड़की…..
11:- म०उ०नि० अंशु चौधरी
कोतवाली गंगनहर….
12:- का0 संतोष
थाना कलियर….
13:- उ0नि0 उमेश कुमार
14:- हे0का0 बबलू कुमार
कोतवाली मंगलौर….
15:- का0 उत्तम सिंह
थाना भगवानपुर….
16:- हे0का0 सुधीर
17:- का0 मुकेश नौटियाल
थाना झबरेड़ा….
18:- का0 देवेश
कोतवाली लक्सर…..
19:- हे0का0 ताजबर सिंह खत्री
थाना पथरी….
20:- उ0नि0 अजय कुमार
थाना खानपुर…..
21:- हे0का0 गोविन्द सिंह रावत
थाना बुग्गावाला….
22:- का0 नरेन्द्र
चुनाव सैल….
23:- का0 चन्द्रमोहन
24:- का0 निर्देश शाह
25:- का0 मुकेश उनियाल
हाईकोर्ट सैल….
26:- हे0का0 गजेन्द्र सिंह
सीआईयू रुड़की….
27:- का0 अजय काला
मीडिया सैल…..
28:- का0 रितेश कुमार
पुलिस लाइन हरिद्वार….
29:- हे०का० नरेन्द्र बिष्ट
एनडीपीएस मालगृह….
30:- का0 असलम अली
यातायात लाइन हरिद्वार….
31:- उ0नि0 पंकज जोशी
सीपीयू रुड़की….
32:- का0 सुभाष डबराल
एएनटीएफ….
33:- उ0नि0 रणजीत तोमर
एएचटीयू…..
34:- का0 चालक दीपक चन्द
फा० स्टे० मायापुर…
35:- लीडिंग फायरमैन खजान सिंह
पुलिस दूरसंचार….
36:- अ०3०नि० कुलदीप बोहरा