क्राइम मीटिंग में कप्तान के तेवर तल्ख, होली पर बिगड़ा माहौल तो थानेदार होंगे जिम्मेदार..
चारधाम यात्रा और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर भी हुआ मंथन, अच्छा काम करने पर कई पुलिसकर्मी सम्मानित..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जिले के तमाम आला अधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए। इस बैठक में न सिर्फ बीते दिनों में घटित अपराधों की समीक्षा की गई, बल्कि आगामी त्योहारों रमज़ान, होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई।बैठक में कप्तान डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अव्यवस्था हुई तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।
—————————————
ये दिए निर्देश……✔ संवेदनशील इलाकों में सीओ की अगुवाई में गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।
✔ गश्त को मजबूत करने के साथ, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
✔ थाना स्तर पर पेट्रोलिंग प्लान तय किया जाएगा और ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
—————————————
चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान और सुविधाओं पर जोर…..आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए यातायात और सुरक्षा को लेकर भी कप्तान ने विशेष निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक को सीओ ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर गाइडलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें यात्रा मार्ग की पूरी जानकारी होगी। भीड़ नियंत्रण और वाहन पार्किंग की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर पर्याप्त पार्किंग स्पॉट तैयार किए जाएंगे।
—————————————
साइबर सेल पर कप्तान की विशेष नजर, कुछ को शाबाशी तो कुछ को फटकार….बैठक में हरिद्वार साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा करते हुए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने संतोष जताया, लेकिन रिस्पांस टाइम में और सुधार के निर्देश दिए। कुछ कोतवालों की कार्यशैली की सराहना की गई, जबकि कुछ को कार्यशैली सुधारने की सख्त हिदायत दी गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाने और अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए गए। वाहन दुर्घटना संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
—————————————
अभियानों पर कप्तान की पैनी नजर, ऑपरेशन मुक्ति को मिलेगा और बल….बालश्रम, भिक्षावृत्ति और बच्चों को जबरन काम में लगाने के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन मुक्ति’ को और प्रभावी बनाने के लिए AHTU टीम को अन्य विभागों से बेहतर समन्वय बनाने को कहा गया। फायर ब्रिगेड को गर्मी के मौसम से पहले सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, ताकि आग लगने की घटनाओं में रिस्पांस टाइम और तेज किया जा सके।
—————————————
सीएम हेल्पलाइन पर लापरवाही नहीं चलेगी…शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने के आदेश दिए गए। थानाध्यक्षों को हफ्ते में एक बार सभी लंबित मामलों की समीक्षा करने को कहा गया। 15 दिनों के भीतर हर शिकायत पर कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
—————————————
कप्तान का कड़ा संदेश: सुस्ती दिखाई तो कार्रवाई तय….एसएसपी डोबाल ने साफ कर दिया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों से लेकर चारधाम यात्रा और अपराध नियंत्रण तक, हर मोर्चे पर तत्परता की जरूरत है। जो अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन जो ढिलाई बरतेंगे, उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
सैनिक सम्मेलन में सम्मानित जवान (मैन ऑफ द मंथ) – कुल 38
1:- कोतवाली नगर
हे0का0 राजेश रावत
2:- थाना श्यामपुर
उ0नि0 विक्रम बिष्ट
अ0उ0नि0 रणजीत सिंह चौहान
हे0का0 प्रमोद कुमार
का0 अनिल रावत
का0 चालक मोहन सिंह रावत
3:- थाना कनखल
हे0का0 मुन्ना नेगी
4:- कोतवाली ज्वालापुर
उ0नि0 देवेन्द्र तोमर
5:- थाना बहादराबाद
हे0कानि0 देशराज सिंह
कानि0 बलवन्त सिंह
6:- कोतवाली रानीपुर
व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत
उ0नि0 विकास रावत
7:- थाना सिडकुल
म0का0 निधि
8:- कोतवाली रुड़की
का0 लईक
9:- कोतवाली गंगनहर
का0 चेतन
10:- थाना कलियर
सीक्यूएम सलीम अहमद
11:- कोतवाली मंगलौर
उ0नि0 नीरज रावत
12:- थाना भगवानपुर
का0 राहुल कुमार
13:- थाना झबरेड़ा
का0 विपिन कुमार
14:- कोतवाली लक्सर
का0 अमित रावत
15:- थाना पथरी
उ0नि0 रोहित कुमार
16:- थाना खानपुर
म0का0 रीतू
17:- थाना बुग्गावाला
का0 विक्रम
18:- सीओ सिटी कार्यालय
का0 बलवंत सिंह
19:- एसपी देहात कार्यालय
हो0गा0 रामपाल सिंह
20:- पीआरओ कार्यालय
का0 गिरीश चन्द्र सती
21:- यातायात रुड़की
का0 नवीन कुमार
22:- यातायात हरिद्वार
उ0नि0 मोहित रौथाण
23:- सीपीयू हरिद्वार
उ0नि0 सोहन सिंह
24:- दूरसंचार
का0 भरत
25:- CIU हरिद्वार
का0 उमेश कुमार
का0 नरेन्द्र सिंह
26:- CIU रुड़की
हे0का0 चमन सिंह
27:- साइबर सेल
हे0का0 विरेन्द्र पंवार
28:- पीएसी
का0 विनोद सिंह
29:- पुलिस लाइन
का0 सुरेश कुमार
30:- ANTF
हे0का0 सुनील
31:- फायर सर्विस
L.F.M. नजाकत अली
————————————–
साहसिक कार्य के लिए सम्मानित आमजन…..
1:- देशबंधु गुप्ता
2:- शहजाद
3:- शाहनवाज
(समस्त निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, रुड़की)