अपराधहरिद्वार

गोकशी की सूचना पर छापा, छत से कूदकर घायल हुआ एक आरोपी, दूसरा मांस समेत गिरफ्तार..

गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज कर घायल का इलाज कराने में जुटी पुलिस..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: गौकशी की सूचना पर कलियर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया जबकि एक आरोपी भागने की कोशिश में छत से कूदकर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक़ थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर में दो व्यक्तियों के द्वारा अपने घर के अंदर गौ मांस काटने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नशरुद्दीन पुत्र कालू हसन को करीब 57 किलो गौमांस व गौकसी उपकरणों के साथ उसके घर से दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अय्युब उर्फ छोटन पुत्र हमीद गिरफ्तारी से बचने के लिए मकान की छत से कूद कर घायल हो गया जिसे मौके से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुडकी में भर्ती कराया गया है।
—————————————-
“नाम पता गिरफ्तार अभीयुक्त…..
नशरुद्दीन पुत्र कालू हसन उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार
—————————————-
“उपचाराधीन अभियुक्त….
अय्युब उर्फ छोटन पुत्र हमीद निवासी ग्राम भारापुर भोरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
—————————————
पुलिस टीम…..
1- थाना अध्यक्ष जहांगीर अली
2- उ0नि0 अश्विनी बलूनी
3- उ0नि0 नवीन नेगी
4- हेड कांस्टेबल जमशेद
5- हेड कांस्टेबल आलियास
6- का0 595 जितेन्द्र सिहं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!