हरिद्वार

स्वतंत्र कुमार बने PPS एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, मनोज ठाकुर महासचिव..

नवगठित कार्यकारिणी में संतुलन और अनुभव का तालमेल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस प्रोविंशियल सर्विस (PPS) एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। एसपी विजिलेंस स्वतंत्र कुमार को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि सीबीसीआईडी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सभी पदाधिकारी ने संगठन के सदस्यों का आभार जताया।उनके नेतृत्व में एक संतुलित और अनुभवी टीम को कार्यभार सौंपा गया है, जो PPS अधिकारियों की गरिमा, अधिकार और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने का काम करेगी।कार्यकारिणी में वरिष्ठता, कार्यकुशलता और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजन सिंह और शेखर सुयाल को जगह दी गई है, सचिव पद पर जगदीश पंत और आशीष भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पद पर पूर्णिमा गर्ग, मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज कत्याल और संगठन मंत्री के तौर पर देवेंद्र नेगी को शामिल किया गया है।
————————————–
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है….अध्यक्ष – स्वतंत्र कुमार
उपाध्यक्ष – राजन सिंह एवं शेखर सुयाल
महासचिव – मनोज ठाकुर
सचिव – जगदीश पंत एवं आशीष भारद्वाज
कोषाध्यक्ष – पूर्णिमा गर्गमीडिया प्रभारी – मनोज कत्याल
संगठन मंत्री – देवेंद्र नेगी
————————————–नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने कहा, “PPS अधिकारियों के हक और गरिमा की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। संवाद की संस्कृति को आगे बढ़ाना, पारदर्शिता और सहभागिता को प्राथमिकता देना हमारा मूल उद्देश्य होगा। महासचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि कार्यकारिणी के हर सदस्य के साथ समन्वय बनाकर हम संगठन को नई ऊंचाई देंगे।” बैठक में पूरे प्रदेश के पीपीएस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!