हरिद्वार

महिला महा-सम्मेलन में नगरविधायक को मिला आशीर्वाद स्वरूप आश्वासन…

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और छात्राएं सम्मानित..

पंच👊नामा-रुड़की: नगरविधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर महिला महासम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे महिलाओं में उत्साह आए और देश व समाज में अपनी अलग पहचान बना सके।

कार्यक्रम में नगरविधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नारी की पूजा जहां होगी वहां देवता आएंगे। भारत सोने की चिड़िया था और रहेगा। स्त्री पुरुष मिलकर सृष्टि का सृजन करते हैं। समाज में महिलाएं पीछे हैं। उन्हें आगे आने के लिए और हौसला देने की जरूरत है। उन्होंने कहा आज समाज व देश में महिलाएं किसी मायने में पुरुषों से कम नहीं है। कार्यक्रम में नारी का सम्मान करते हुए बत्रा ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है और अपनी पहचान बना रही है। वही हरिद्वार से नगरनिगम की पूर्व चैयरमैन प्रत्याशी अनु कक्कड़ ने कहा कि एक तरफ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो महिला उत्थान के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित हुआ है।

कार्यक्रम संयोजक पूजा नन्दा ने सभी महिलाओं का आभर व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में महिलाओं ने जो अपना योगदान दिया है उससे ये साबित हो गया है कि महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चुकी है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं ने कई संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर समा बांध दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!