बढ़े हुए सर्किल रेटों ने किसानों व आमजनता की तोड़ी कमर: पदम् रोड़..

पंचनामा
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी-रुड़की: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम् सिंह रोड़ ने भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए जमीनों के सर्किल रेट पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा बढाए गए सर्किल रेट ने किसानों व आमजनता की कमर तोड़ कर रख दी है।

उन्होंने कहा जिस स्थान पर 15 से 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ने थे, वहां 50 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। रोड़ ने कहा यदि सरकार ने जल्द ही सर्किल रेट कम नही किया तो किसान और आमजनता आंदोलन को मजबूर होंगे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम् सिंह रोड़ ने बेलड़ा स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जमीनों के सर्किल रेटों में जो बढ़ोतरी की है उससे किसान परेशान है। जनविरोधी नीतियों वाली भाजपा सरकार यदि सर्किल रेट को कम नही करती तो तहसील में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।