हरिद्वार

“मनोहर रावत बने कनखल थाना प्रभारी, सतेंद्र भंडारी एसएसआई..

एसएसपी ने इंस्पेक्टर और दारोगा को किया लाइन हाजिर, कई दारोगा इधर से उधर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इंस्पेक्टर कनखल रविंद्र शाह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर रावत को कनखल थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान को रानीपुर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को कनखल एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रोहित कुमार को प्रभारी चौकी लखनौता और यहां से ब्रह्मदत्त बिजल्वाण को भगवानपुर भेजा गया है। कुछ दिन पहले लखनौता चौकी प्रभारी बनाकर भेजे गए उप निरीक्षक पुनीत दसौनी को वापस भगवानपुर थाना रवाना किया गया। कनखल थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनदीप सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि लापरवाही के कारण इंस्पेक्टर और उप निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!