
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: नशे के खिलाफ दून पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता हासिल हो रही है। नशे के मायाजाल को तोड़ने के लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर जनपद’भर में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार नशे के धंधेबाजों पर दून पुलिस शिकंजा कसते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।

इसी कड़ी में मुखबिर खास की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस ने “कोबरा गैंग” की एक विदेशी महिला तस्कर को 21 लाख रुपये की हाईप्रोफाइल ड्रग्स व नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। विदेशी महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और यहां हाईप्रोफाइल ड्रग्स का धंधा कर रही थी। इससे पूर्व भी दून पुलिस कोबरा गैंग के सरगना समेत विदेशी महिला तस्कर व अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सार्थक करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने व तस्करी में लिप्त धंधेबाजों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक विदेशी महिला हाईप्रोफाइल ड्रग्स सप्लाई कर रही है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मसूरी अनुज कुमार के निर्देशन व थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 31 ग्राम कोकीन व 16500 रुपये की नगदी बरामद हुई। महिला के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
—————————————
कोबरा गैंग पर दून पुलिस का प्रहार…..

इससे पूर्व भी पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग के सरगना समेत एक विदेशी महिला और अन्य सदस्यों कप गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से हाईप्रोफाइल ड्रग्स बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ था जिसके बाद लगातार दून पुलिस कोबरा गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है।
—————————————
पार्टियों, रेस्टोरेंट और होटलों में सप्लाई होनी थी कोकिन…..

गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये कोकिन पार्टियों के दौरान रेस्टोरेंट, होटल आदि में ग्राहकों को सप्लाई की जानी थी। विदेशी महिला केन्या से 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, इस दौरान वह दिल्ली में कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई, और उसके बाद से कोबरा गैंग के लिए काम करने लगी। ड्रग्स की डिमांड पर दिल्ली से अपने एजेंटों व पैडलरों को कोकिन सप्लाई करती थी, कोकिन की सप्लाई शहर में होने वाली बड़ी बड़ी पार्टियों, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्रों को की जाती है। इस कोकिन को भी एक बड़ी पार्टी में सप्लाई करना था।
—————————————-
गिरफ्तार विदेशी महिला…..
Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, देहरादून में अस्थाई पता: दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर देहरादून
—————————————-
पुलिस टीम…..
1:- अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी मसूरी
2:- पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
3:- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठालगेट
4:- उ0नि0 बलवीर सिंह रावत
5:- म0उ0नि0 रश्मि रानी
6:- म0उ0नि0 भावना
7:- कां0 अमित भट्ट,
8:- कां0 सुशील,
9:- रि0कां0 रोहित,
10:- हे0कां0 चालक महावीर सिंह