आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने मातृशक्ति को किया सम्मानित..

पंच👊नामा
हरिद्वार: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली व अपने घर परिवार को आर्थिक रूप से संभालने वाली, समाज मे अपनी पहचान बनाने वाली मातृशक्ति, माताओं, बहनों को पटका पहनाकर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने सम्मानित किया। सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा आयरन लेडी इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की सबसे उत्कृष्ट मिसाल है। उनकी प्रेरणा से भारत वर्ष की महिलाएं हमेशा प्रेरीत होती रहेंगी। नितिन यादव ने कहा हमारी महिलाएं विज्ञान, तकनीकी, खेल, उद्योग सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है।
उन्होंने कहा हमे अपने परिवार की बालिकाओं व महिलाओं को उचित शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। नितिन यादव ने कहा ऐसी मातृशक्ति व बहनों के घर-घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रानी देवी, पूजा सैनी, रेनू देवी, मीरा देवी, ऊषादेवी, राखी देवी, रेशमा देवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।