हरिद्वार

धूमधाम से मनाया गया “जश्न ए आजादी” ध्वजारोहण के बाद एसएसपी ने दिलाई जवानों को शपथ..

पुलिस कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: 78 वे स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। धरती से आकाश तक हर जगह देश प्रेम की तस्वीरें देखने को मिल रही है। लोग अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में लगें है। हरिद्वार जनपद में भी जश्न ए आजादी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक, गैर राजनीतिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित धार्मिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों ने देशप्रेम के प्रति अपनी-अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
—————————————-
एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई शपथ…..78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पहले कैम्प कार्यालय और उसके बाद पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण करते हुए सभी जवानों को शपथ दिलाई। समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान एसपी क्राइम पंकज गैरोला ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में झंडारोहण किया गया।आजादी के महोत्सव के अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण करते हुए और अधिक उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को जो विभिन्न स्तर से मेडल प्राप्त हुए हैं उनको बधाई देते हुए उनके नाम पढ़े गए। इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण करते हुई राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सेवा के आधार पर व विशिष्ट कार्य के लिए हरिद्वार के 07 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेडल पहनकर सम्मानित किया गया l
—————————————-
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह……1- क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर
2- निरीक्षक सर्यभूषण नेगी
3- निरीक्षक ऐश्वर्य पाल
4- उपनिरीक्षक दिलबर नेगी
5- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
6- आरक्षी हरवीर सिंह रावत
—————————————-
सराहनीय सेवा सम्मान….
1- सुशील रावत- निरीक्षक यातायात
—————————————-
कांवड़ मेले में उत्कर्ष कार्य करने वाले जवानों/SPO को किया गया सम्मानित…..1- नताशा क्षेत्राधिकार यातायात
2- महिला हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट
3- मुख्य आरक्षी चालक गुलाम नबी 40 वाहिनी पीएससी
4- का0 उस्मान अली पीएससी
5-का0 सचिन कुमार
6- का0 रविंद्र सिंह नेगी हमराह एसपी क्राइम
7- हे0का0 भागेंद्र सिंह चौहान हमराह एसपी क्राइम
8- कांस्टेबल शमशेर हमराह क्षेत्राधिकार यातायात
9- कांस्टेबल विकास शर्मा हमराह क्षेत्राधिकार यातायात
10- कांस्टेबल अरविंद कुमार चौधरी यातायात नैनीताल
11- दलनायक महिपाल सिंह 40 वाहिनी पीएसी ई दल
12- अपर प्लाटून कमांडर मनिंदर कुमार
13- हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
14- हेड कांस्टेबल योगेश मेहरा
15- हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह
16- हेड कांस्टेबल विनोद कुमार
17- हेड कांस्टेबल नवीन उनियाल 18- हेड कांस्टेबल नवीन भट्ट
19- हेड कांस्टेबल मनोज बिष्ट
20- कांस्टेबल प्रवीण भारती
21- कांस्टेबल सत्यवीर
22- कांस्टेबल महावीर
23- कांस्टेबल महावीर बिष्ट
24- कांस्टेबल नितेश नौटियाल
25- कांस्टेबल संतराम
26- महिला आरक्षी शशि रावत टी0पी0
27- का0 महेंद्र तोमर कोतवाली ज्वालापुर
28- परमजीत पम्मा SPO
29- अमित त्यागी SPO
30- होमगार्ड अजीत सिंह
31- ASI प्रदीप कुमार TP
32- धर्मेंद्र बिश्नोई ट्रैफिक वॉलिंटियर
33- SI कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर
34- SI हाकम सिंह कोतवाली नगर
35- का0 आशीष कुमार कोतवाली नगर
36- R/C दीपक कुमार थाना कलियर
37- R/C सचिन थाना कलियर
38- जनेश्वर गिरी SPO
39- का0 महेश्वर थाना बहादराबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!