
पंच👊नामा
पिरान कलियर: फ्री के पराठे खाने और अवैध उगाही के आरोप में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी को पुलिस ने धरदबोचा, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

आरोपी अपने आपको पत्रकार बताता था। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कथित पत्रकार लडकिय के साथ कमरे में ठुमके लगाता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार कलियर पुलिस ने एक तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपित पिछले एक माह से फरार चल रहा था। तथाकथित पत्रकार पर जावेद निवासी पिरान कलियर ने अवैध वसूली करने व उसकी ठेली पर आए दिन फ्री में पराठे खाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

एसओ जहांगीर अली ने बताया की इदरीस निवासी बहादरपुर जट पथरी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी को ज्वालापुर सब्जी मंडी एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में धनोरी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी शामिल रहे।
————————————-

चर्चाओं का विषय बनी थी वायरल वीडियो…..
कथित पत्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसमे कथित पत्रकार कुछ लड़कियों के साथ कमरे में ठुमके लगाता हुआ दिखाई दे रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं का विषय बनी थी।
————————————-
चर्चा: देहव्यापार का आरोप…
कथित पत्रकार पर कुछ लोग दबी जुबान में देह-व्यापार का आरोप भी लगाते थे, क्षेत्र में ऐसी चर्चाएं थी कि कथित पत्रकार अपने साथ कुछ लड़कियों को रखता है देह-व्यापार का धंधा कराता है, हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई थी, लेकिन क्षेत्र में ये चर्चा आम थी।