हरिद्वार

“ज्वालापुर में ‘बुलडोजर’ की अफवाहों पर विराम, सोनिया बस्ती के सभी घर सुरक्षित: पार्षद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सोनिया बस्ती में अतिक्रमण और बुलडोजर चलने की अफवाहों के बीच स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से न घबराने की अपील की है। वार्ड संख्या 42 की पार्षद श्रीमती कृतिका सिंह और उनके प्रतिनिधि इंजी. मयंक सिंह ने बताया कि बस्ती में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या मकान हटाने की कोई योजना नहीं है।पार्षद प्रतिनिधि इंजी. मयंक सिंह ने बताया कि उनकी नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार से फोन पर वार्ता हुई है, जिसमें अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि ‘बुलडोजर’ चलने की खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य बस्ती को उजाड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और यातायात को सुचारु बनाना है।उन्होंने बताया कि हाल ही में कराई गई मुनादी का मकसद केवल सड़कों पर खड़े टेम्पो और ई-रिक्शा को व्यवस्थित करना था, ताकि सफाई कार्य में बाधा न आए और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इसे गलत तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जोड़कर अफवाह फैलाई जा रही है।पार्षद कृतिका सिंह ने भी बस्तीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “सोनिया बस्ती का एक-एक घर सुरक्षित है। किसी भी परिवार को डरने या गुमराह होने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर स्थिति में लोगों के साथ खड़ी हैं।पार्षद कृतिका सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। साथ ही, सफाई व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!