
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक दिन में तीन अहम कार्रवाई की हैं। पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़कर सट्टा सामग्री बरामद की, एक युवक को दो किलो गांजे के साथ दबोचा, जबकि पटाखों जैसी आवाज निकाल रही बुलेट को भी सीज कर दिया।
————————————-
Case-1 : दो सटोरिये गिरफ्तार, सट्टा पर्ची व ₹2750 नकद बरामद…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने 18 नवंबर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी: देवांग पुत्र महेंद्र, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर व शाहनज़र पुत्र नसीर, निवासी सराय, ज्वालापुर
से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और कुल ₹2750 नकद बरामद हुए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एक ही केस धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
————————————-
Case-2 : दो किलो गांजे के साथ मोहित उर्फ काला गिरफ्तार….
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने लालपुल–नहर पटरी से मोहित उर्फ काला पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी पीर वाली गली, आर्य नगर को गिरफ्तार किया।
जिसके कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर तस्कर के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
————————————-
Case-3 : पटाखों जैसी आवाज निकाल रही बुलेट बाइक सीज….
चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक सवार खतरनाक स्टंट करते हुए साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकाल रहा था, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।.पुलिस ने मोटरसाइकिल UK08 AW 0438 को मौके पर ही MV Act में सीज कर दिया।
————————————-
कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप है। वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार का कहना है कि सट्टा, जुआ, नशा और सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



