अपराधहरिद्वार

“अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सम्मोहित कर ठगी करने वाला भी दबोचा, 2 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर आया कब्ज़े में..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को दबोचकर नाबालिग को सकुशल किया बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जहां बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरण और दुष्कर्म के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं सम्मोहित कर ठगी करने वाले शातिर अपराधी को भी दबोच लिया। इसके अलावा नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में महिला अपराध, ठगी और नशा तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस को अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके बाद पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सबसे पहले नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया और 17 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमें में पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं।इसी क्रम में पुलिस ने सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया। मामले में राजीव नगर कॉलोनी निवासी आनंदी देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें तीन युवकों द्वारा महिला को सम्मोहित कर 50 हजार रुपये और सोने के कुंडल उतरवाने का आरोप था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, विजयनगर गाजियाबाद को लालपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के टॉप्स और 9500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।वहीं नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर, मुरादाबाद को लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 35 ग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।इन पुलिस टीमों ने निभाई अहम भूमिका…..
नाबालिग बालिका बरामदगी मामले में चौकी बाजार प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उप निरीक्षक सोनल रावत, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल नवीन छेत्री व सीआईयू के कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।सम्मोहन कर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, चौकी रेल प्रभारी उप निरीक्षक समीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल अर्जुन चौहान, कांस्टेबल सुनील शर्मा, कांस्टेबल नवीन छेत्री तथा सीआईयू के कांस्टेबल पदम सिंह और कांस्टेबल हरवीर सिंह की भूमिका रही। जबकि नशा तस्कर की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल गणेश तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!