हरिद्वार

“महिला दिवस पर ज्वालापुर पुलिस की शानदार पहल, महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा ने महिला पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।रविवार को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात में ड्यूटी करते हुए उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है।सम्मानित किए जाने पर महिला पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं से जुड़े अपराधों और घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे। इस दौरान कोतवाली ज्वालापुर में तैनात सभी महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने ज्वालापुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस लगातार संवेदनशील और सक्रिय है। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार में सकारात्मक माहौल के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!