अपराधहरिद्वार

“ज्वालापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’—21.7 किलो गांजा के साथ तस्कर दबोचा..

मुरादाबाद से लाई ‘मौत की खेप’ धर्मनगरी में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पकड़ी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशे के जहर को धर्मनगरी हरिद्वार में फैलने से रोकने के लिए ज्वालापुर पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुरादाबाद से लाई गई गांजे की भारी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि पूछताछ में दो और नाम सामने आए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबारियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर को विशेष रूप से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और पूरी टीम को सख्त निगरानी व त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। इसी अभियान के दौरान लाल पुल अंडरपास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता दर्ज की।चेकिंग के दौरान पुलिस ने जगदीश पुत्र सुरेश, निवासी PAC आदर्श कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद (उ.प्र.) को 21 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी यह खेप मुरादाबाद से लेकर हरिद्वार सप्लाई करने आया था। पुलिस पूछताछ में दो अन्य व्यक्तियों — मंगल उर्फ सुमंगलम कुमार (निवासी चण्डीघाट, श्यामपुर) और भूरा (निवासी चंदौसी, उ.प्र.) के नाम भी उजागर हुए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम….
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर – कुन्दन सिंह राणा
वरिष्ठ उप निरीक्षक – खेमेन्द्र गंगवार
उप निरीक्षक – रविन्द्र जोशी
कांस्टेबल – अर्जुन चौहान
कांस्टेबल – रवि चौहान
कांस्टेबल – रोहित कुमार
कांस्टेबल – मनोज डोभाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!