हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर..

नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जानकारी, पुलिस एप्स से त्वरित सहायता के लिए किया जागरूक..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार जनपद’भर में चलाए जा रहे

फाइल फोटो: प्रमेन्द्र डोबाल (पुलिस कप्तान हरिद्वार)

जनजागरूकता अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में छात्राओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में महिला उप’निरीक्षक ललिता चुफाल, कांस्टेबल रीता रावत, अमित गौड़ और कर्म सिंह चौहान ने छात्राओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं और अपराधों के बारे में जागरूक किया।
—————————————-
अवैध मादक पदार्थों और नशे से जुड़े दुष्परिणामों पर चर्चा……गोष्ठी के दौरान छात्राओं को अवैध मादक पदार्थों और नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह समाज में अपराधों को भी बढ़ावा देता है।
—————————————-
महिलाओं की सुरक्षा के लिए एप्स की जानकारी….

फाइल फोटो

छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनके माध्यम से महिलाएं किसी भी अपराध की तुरंत सूचना देकर त्वरित कार्रवाई प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि E-FIR के जरिए किसी भी अपराध का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे किया जा सकता है।
—————————————-
साईबर क्राइम और यातायात नियमों पर विशेष ध्यान……

फाइल फोटो: साइबर क्राइम

गोष्ठी में साईबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क कर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा, छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन के बारे में भी समझाया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
—————————————-
महिलाओं के प्रति अपराधों की रिपोर्टिंग पर जोर….

फाइल फोटो

छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे महिलाओं के प्रति घटित होने वाले किसी भी अपराध की निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने यह आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा और मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।

फाइल फोटो

इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना और उन्हें समाज में अपराधों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहते हुए सुरक्षित जीवन जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!