अपराधहरिद्वार

नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार..

आरोपी के खिलाफ पत्नी ने ही दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई..

पंच👊नामा
रुड़की: अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने दो दिन में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना पुलिस को बीती 31 जुलाई के दिन अमोढ़ा खास थाना छावनी जनपद बस्ती उ0प्र0 हाल पता रायपुर इण्डियन धर्मकांटा थाना भगवानपुर निवासी महिला में अपने पति रमेश कुमार के खिलाफ तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया है। जिस संबंध में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते है एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की और दो दिन में ही कलयुगी पिता को ग्राम रायपुर में सुन्दरम फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
—————————————-
“नाम पता अभियुक्त……
1- रमेश कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी ग्राम अमहेडा थाना छावनी जिला बस्ती लखनऊ उ0प्र0 हाल निवासी ग्राम शमीम इण्डियन धर्मकांटा रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
—————————————-
“पुलिस टीम…..
1- उ0नि0 मनसा ध्यानी
2 -का0 01 अरविन्द तोमर
3- का0 1403 विक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!