
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल में कूड़ा वाहन हटाने को लेकर हुए झगड़े में खन्नानगर गोलीकांड में जेल गए एक आरोपी व अन्य ने मिलकर सफाईकर्मियों की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, नगर निगम की आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी विशाल टोक व दीपचंद रविवार की रात नौ बजे कनखल सर्राफा बाजार से कूड़ा उठा रहे थे। तभी दुपहिया वाहन पर पहुंचे युवकों ने उन्हें कूड़ा वाहन हटाने को कहा।

कर्मचारियों का कहना था कि कूड़ा उठा लेने के बाद वाहन हटाएंगे। गुस्साएं युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मोहित, हन्नी पेवल केशव व नोनी पैवल नाम के युवकों ने गाली गलौच शुरू करते हुए उन्हें बुरी तरह पीटा।

आरोप यह भी है कि कनखल में दिखाई देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक आरोपी नोनी पेवल पूर्व में खन्नानगर गोलीकांड में जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।