राजनीति

साबिर पाक के दरबार मे पेश की खिराज-ए-अक़ीदत…

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत..

इस खबर को सुनिए

:-मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत..

:-साबिर पाक के दरबार मे पेश की खिराज-ए-अक़ीदत…

नितिन गुड्डू!
पंच👊नामा.. रुड़की:- मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का आस्था की नगरी पिरान कलियर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता मौसम अली के नेतृत्व में सिद्धार्थ सिंह ने दरबार-ए-साबरी में खिराज-ए-अक़ीदत पेश की और मुल्क में अमनो सलामती की दुआएं मांगी। सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि साबिर पाक में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें बेहद सुकून मिलता है। मौसम अली ने कहा साबिर पाक की दरगाह में विश्वभर से जायरीन आते है और फैजियाब होते है। मौसम अली ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की दुआं मांगी। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी हाजी खालिद साबरी भी उनके साथ मौजूद रहे।


पथरी: दूसरी ओर पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कला में सपा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी के आवास पर पूर्व राज्यमंत्री सिद्धार्थ सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती पर चर्चा की।
गुरुवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी के आवास पर स्वागत कार्येक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में पहुचे पूर्व राज्यमंत्री सिद्धार्थ सिंह का फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता भाजपा से परेशान आ चुकी है। भाजपा सरकार ने महगाई कर जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में भारी सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। युवा मुख्यमत्री होंगे तो युवाओ को रोजगार देने का कार्य सबसे पहले किया जायेगा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा ने किसान, गरीब व मजदूर वर्ग को निराश किया है। देश का नौजवान एक अदद नौकरी के लिए सड़क पर भटक रहा है, किसान को अपनी जमीन बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। आने वाले चुनाव में हर वर्ग भाजपा को उसकी करनी का फल पकड़ायेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी को राष्ट्रीय सचिव बनाने की घोषणा की गई। साजिद अली ने कहा कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करेंगे। कहा कि आज पार्टी को मजबूत कार्यकर्ताओं की जरूरत है। वह दिन दूर नही जब उत्तरखंड में सपा अपना परचम लाहरागी। इस दौरान राजेन्द्र पराशर, लव दत्ता, हाजी शहजाद, नसरूदीन, डायरेक्टर मोहब्बत अंसारी, महफूज, मुबारक अली, गुलशेर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!