
पंच👊नामा- रुड़की: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाब शाह पीर में 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही स्कूल में अपने यादगार लम्हों को साझा किया।
शिक्षित होना आगामी बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी टिप्स देते हुए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या के कमलेश पंवार ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा की यात्रा जीवन में कभी खत्म नहीं होनी चाहिए।
ज्ञान एक समुद्र की तरह है, इसे आजीवन प्रयासरत रहते हुए भी कभी संपूर्ण रूप प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्राओ को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ बोर्ड की परीक्षा के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
छात्राओं ने रैम्प वॉक कर जलवे बिखेरे। मिस फेयरवेल का खिताब 12वी की छात्रा लक्ष्मी को मिला। पूरे वर्ष के आधार पर मूल्यांकन कर 12वीं की काजल और सानिया को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर 11 वी कक्षा की क्लास अध्यापक रजनी व प्रवक्ता कविता शर्मा गृह विज्ञान, सीमा ने संचालन करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
12वी की कक्षा अध्यापिका प्रभा ने बालिकाओं को सुंदर कविता सुनाते हुए छात्राओं को जीवन में मुश्किलों से ना घबराते हुए निरंतर आगे बढ़ने का गुरु मंत्र दिया।
इस अवसर पर शशि बाला, पूजा शर्मा, अमृता रावत, सावित्री, पूनम, आकाक्षा, सोनिया, नेहा, आदि उपस्थित रही। छात्राओं ने सस्वती वन्दना, स्वागत गीत व अन्य नृत्य कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।