आखिरकार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत, लगभग डेढ़ माह बाद मिली राहत…
बीते 26 जनवरी को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हुए थे चैंपियन..

पंच👊नामा
रुड़की: खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में आखिरकार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला जज प्रशांत जोशी की अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर उन्हें राहत दी है।
————————————
क्या है मामला…?बीते 26 जनवरी को रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना के बाद विधायक उमेश कुमार ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के आधार पर पुलिस ने चैंपियन को मामले में संलिप्त मानते हुए हिरासत में लिया था।
————————————
स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती……गिरफ्तारी के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले करीब एक महीने से उपचाराधीन थे।