हरिद्वार

“एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूजीसी नेट में छह विद्यार्थियों की शानदार सफलता, कॉलेज व जनपद का नाम रोशन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। कॉलेज के छह मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे हरिद्वार जनपद को गौरवान्वित किया है। यह सफलता कॉलेज की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण मानी जा रही है।कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज व प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने संयुक्त रूप से इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने के बाद ये छात्र देशभर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद व शोध कार्य के लिए पात्र हो गए हैं। यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मोहित मल्होत्रा (वाणिज्य), गौरव वर्मा (वाणिज्य), अक्षत त्रिवेदी (समाज कार्य), खुशी गुप्ता (अर्थशास्त्र), प्रिया रंजन (अंग्रेज़ी साहित्य) एवं कु. सपना (हिंदी साहित्य) शामिल हैं।श्री महंत रविंद्र पुरी जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट शैक्षणिक व शिक्षणेतर वातावरण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।वहीं प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि विभिन्न विषयों में छह विद्यार्थियों का नेट क्वालीफाई करना कॉलेज के मजबूत अकादमिक मार्गदर्शन को दर्शाता है। इन विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रो. बत्रा ने विशेष रूप से ‘निरंजनी सुपर-33’ के अंतर्गत प्रदान की गई विशेष कोचिंग की सराहना करते हुए कहा कि विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के सतत मार्गदर्शन ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!