अपराधदेहरादून

“स्कूल की फायर एनओसी के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार..

देहरादून विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार। विजिलेंस देहरादून की एक टीम ने कोटद्वार में लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी करने के नाम पर लगातार घूस की मांग की जा रही थी।सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि फायर एनओसी को जानबूझकर लटकाया जा रहा है और फाइल आगे बढ़ाने के लिए पैसों का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।कार्रवाई के बाद दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। सरकारी दफ्तरों में दिनभर इस गिरफ्तारी की चर्चा होती रही। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं एनओसी के नाम पर वसूली का कोई बड़ा खेल तो नहीं चल रहा था।इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ स्कूलों से सुरक्षा मानकों के पालन की उम्मीद की जाती है, वहीं दूसरी तरफ एनओसी जैसी जरूरी प्रक्रिया को रिश्वत का जरिया बनाना पूरे सिस्टम पर दाग लगाता है। विजिलेंस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!