हरिद्वार

“ग्रामीणों के इलाज की उम्मीद बनी “लाइफ केयर हॉस्पिटल, इकबालपुर में वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के अथक प्रयासों से साकार हुआ सपना..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के इकबालपुर में शुक्रवार को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया, जब वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी के प्रयासों से लाइफ केयर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया गया। ग्रामीण अंचल के लिए यह अवसर खास रहा, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में एक बड़े और सुविधासंपन्न अस्पताल की कमी महसूस की जा रही थी।दरअसल, झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गंभीर इलाज के लिए लोगों को मजबूरन रुड़की, हरिद्वार या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए आदिल फरीदी ने पहले क्षेत्र में समय-समय पर बड़े अस्पतालों के स्वास्थ्य शिविर लगवाए, ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। लेकिन स्थायी समाधान के तौर पर उन्होंने इकबालपुर में एक बड़े अस्पताल की स्थापना का संकल्प लिया। कहा भी जाता है—नेक नियत हो तो मंज़िल आसान होती है—और इसी सोच को साकार करते हुए उन्होंने लाइफ केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की।अस्पताल का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाटी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पत्रकार मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आदिल फरीदी ने बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो महंगे और बड़े अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए “लाइफ केयर हॉस्पिटल” की स्थापना की गई है, जहां बेहद कम शुल्क पर बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की जांच सुविधाएं, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सेवाएं और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं मौजूद हैं।अस्पताल के उद्घाटन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी को इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई दी और इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि लाइफ केयर हॉस्पिटल से उन्हें अपने ही क्षेत्र में सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!