Dehradun: बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, 1700 से अधिक लोगों का सत्यापन..
किरायेदार सत्यापन न कराने पर 168 मकान मालिकों पर कार्यवाही, 16.80 लाख रुपये का जुर्माना..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: दून पुलिस ने सुबह तड़के शहर और ग्रामीण इलाकों में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यह अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 1705 लोगों का सत्यापन किया गया।
अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अनियमित रूप से रह रहे लोगों की पहचान सुनिश्चित करना था।
सत्यापन के दौरान पुलिस ने पाया कि कई मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया है, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 168 मकान मालिकों का पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत चालान करते हुए कुल 16.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
—————————————-
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां….1:- कुल सत्यापन किए गए व्यक्ति: 1705
2:- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान: 168 मकान मालिक
3:- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जुर्माना: ₹16,80,000/-
4:- 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान: 107 व्यक्ति
5:- 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जुर्माना: ₹26,750/-
————————————-
संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए लाया गया थाने….पूछताछ के लिए थाने लाए गए 60 संदिग्ध व्यक्तियों में से जांच के बाद सभी को सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया। देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और मजदूरों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। नियमों का पालन न करने पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी।