उत्तराखंडराजनीति

जारी होने से पहले वायरल हो गई लिस्ट, सीएम ने लगाई फटकार..

धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद संभालेंगे 21 विभाग..

पंच👊🏻नामा-ब्यूरो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम ने गृह विभाग सहित महत्वपूर्ण 21 विभाग खुद अपने पास रखे हैं। मंगलवार देर शाम अधिकृत रूप से जारी होने से पहले ही लिस्ट वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद से विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा था। आलाकमान से विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम विभागों के बंटवारे की सूची जारी कर दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, ग्रह, राजस्व, औधोगिक विकास खनन, औधोगिक विकास, श्रम, सूचना प्रोधोगिकी एवं विज्ञान प्रोधोगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन।वही सतपाल महाराज को लोक निर्म विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्थल, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई।प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, सहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना।गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास।डॉ. धनसिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), सँस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्चशिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा।सुबोध उनियाल को वन भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा।रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण।चंदन रामदास को समाजकल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम।सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्या पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उधोग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवा योजना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!