राजनीतिहरिद्वार

मदन और स्वामी ने मिलकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, एक दूसरे से की गुटरगू, सांसद निशंक की भी सक्रियता..

ऋषिकुल मैदान से लेकर चंद्राचार्य चौक तक हुई ओपन हाफ मैराथन में दौड़े छात्र-छात्राएं और शहरवासी..

पंच👊नामा
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर “ओपन हाफ मैराथन दौड़” में शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ शहर निवासियों ने भारी संख्या में शामिल होकर एकता का परिचय दिया। दौड़ का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। समापन पर विजेताओं को मेडल और अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मदन कौशिक और स्वामी यतीश्वरानंद की गुटरगू ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं, सूत्र बताते हैं कि हाल के कुछ दिनों में स्वामी यतीश्वरानंद से सांसद निशंक की नजदीकी भी बढ़ी हैं। निशंक मदन और स्वामी के इस मेलजोल के राजनीतिक मायने तो निकाले ही जा रहे हैं, इसे सीधे तौर पर लोकसभा टिकट को लेकर सहमति बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है।शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में आयोजित ओपन हाफ मैराथन दौड़ ऋषिकुल तिराहे से लेकर चंद्राचार्य चौक तक हुई। जिसके समापन अवसर पर शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता के चलते हुए युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोग दौड़ में शामिल हो गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनता हित में मंथन कर निरंतर नई—नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में आज प्रदेश का हर वर्ग खुश है और विकास के नित नए आयाम छू रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, उपाध्यक्ष नवजोत वालिया, गुरुकुल विवि के पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि युवाओं के चहेते मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सांकेतिक मैराथन दौड़ का आयोजन कर स्वस्थ युवा तो स्वस्थ देश का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिनव चौहान ने किया। दौड़ में प्रथम स्थान संदीप यादव, द्वितीय शिवम कुमार, तृतीय स्थान सागर कुमार ने प्राप्त किया, जिन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोर्चा प्रभारी जितेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, प्रवक्ता तरुण चौहान, गढ़वाल सह संयोजक संजीव कुमार, डॉ जयपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, डॉ विशाल गर्ग, संदीप चौधरी, छोटू जयंत, सौरभ शर्मा, तुषांक भट्ट, अंकुश भाटिया, प्रणव यादव, कमल तनेजा, आदर्श कश्यप, रवि यादव, आदित्य झा, पवन पंत, गोपी चौहान, अंशुल शर्मा, शिवम चौहान आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!