अपराधउत्तराखंड

पड़ोसन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया वायरल – पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंह नगर: घर पर अकेली महिला को देख पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले दुष्कर्म किया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश के सम्भल से गिरफ्तार कर लिया।
————————————–
क्या है मामला…..?ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिजनों के घर पर न होने की स्थिति में उसका पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि इस घिनौनी हरकत के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
————————————–
फरार था आरोपी, पुलिस ने सम्भल से किया गिरफ्तार…..महिला की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर, ट्रांजिट थाना पुलिस की एक विशेष टीम उपनिरीक्षक अकरम अहमद के नेतृत्व में गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी दीनदयाल पुत्र नेतराम को सम्भल के चंदौसी कस्बे से धर दबोचा।
————————————–
न्यायालय में किया गया पेश….गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उधम सिंह नगर लाया गया, जहां उसे विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुटी है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह की शर्मनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!